मोबाइल

Redmi K20 और K20 Pro पर भारी डिस्काउंट ऑफर, यहां से खरीदें

Redmi K20 और K20 Pro को कम कीमत में खरीदने का खास मौका Amazon, Flipkart और Xiaomi की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध

less than 1 minute read
Redmi K20 Pro

नई दिल्ली: शाओमी के Redmi K20 स्मार्टफोन के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 19,999 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 24,999 रुपये और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज मॉडल को 27,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस प्राइस में फोन अमेजन, फ्लिपकार्ट और शाओमी की खुद की वेबसाइट पर मिल रहा हैं। ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी का भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi K20 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बता दें कि Redmi K20 को एंड्रॉयड 10 का MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है।

Redmi K20 कैमरा

फोटोग्राफी के लिए तीन AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और NFC सपोर्ट दिया गया है।

Published on:
21 Jan 2020 01:55 pm
Also Read
View All