मोबाइल

चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Jio Phone 2, जाने कब लगेगी दोबारा सेल

Jio Phone 2 को एक बार फिर 25 अक्टूबर को फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। इस फीचर फोन को ग्राहक दोपहर 12 बजे Jio.com से खरीद सकते हैं।

2 min read
25 अक्टूबर को एक बार फिर Jio Phone 2 की सेल, मिल रहा जबरदस्त कैशबैक

नई दिल्ली:Jio Phone 2 को एक बार फिर 25 अक्टूबर को फ्लैश सेल में लगाया जा रहा है। आज भी यह फोन सेल के लिए उपलब्ध कराया गया। इस फीचर फोन को ग्राहक दोपहर 12 बजे Jio.com से खरीद सकते हैं। Jio Phone 2 की कीमत 2,999 रुपये रखी गयी है। अगर ग्राहक इस फोन का भुगतान पेटीएम से करते हैं तो उन्हें 200 रुपये का कैशबैक ऑफर का लाभ मिलेगा। जियो फोन का शुरुआती प्लान 49 रुपये, 99 रुपये और 153 रुपये का है। इस प्लान का लाभ दोनों जियो फोन के यूजर्स उठा सकते हैं। इससे पहले भी कई बार इस फोन का फ्लैश सेल आयोजित किया गया है, जहां चंद मिनटों में फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया।

फीचर्स

ये भी पढ़ें

आखिर सब कुछ फ्री में क्यों और कैसे दे देते हैं मुकेश अंबानी, पीछे छिपी है ऐसी सच्चाई..उड़ जाएंगे होश

jio phone 2 में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। अगर फीचर की बात करें तो इसमें 512 एमबी की रैम दी गयी है और 4 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन KAI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 2 मेगापिक्सल का रियर और o.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। फोन में पावर के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में एलटीई बैंड 3.5.40, 2जी बैंड- 900/1800, Wifi, GPS, FM, NFC, VoLTE और VoWiFi व लाउड मोनो स्पीकर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन फुल क्वॉर्टी कीपैड के साथ आ रहा है।

फोन को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको MyJio ऐप या फिर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Get Now के ऑप्शन पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर और एड्रेस भरना होगा (ताकि फोन को आपके घर डिलीवर कराया जा सकें)। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद 2,999 रुपये का भुगतान करे। बता दें कि डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें

Jio Phone में Whatsapp के बाद Youtube के लिए आया अलग App, ऐसे करें डाउनलोड
Updated on:
17 Oct 2018 04:15 pm
Published on:
17 Oct 2018 04:11 pm
Also Read
View All