मोबाइल

JIO के इस प्लान में मिलेगी 365 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा का मिलेगा लाभ

JIO अपने प्लान की वजह से ही यूजर्स के दिलों पर राज करता है और यही वजह है कि कंपनी ने अपने यूजर्स का ध्यान रखते हुए 1 प्लान पेश किया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Mar 2019, 4:55 PM IST
jio
JIO के इस प्लान में मिलेगी 365 दिनों की वैधता, सालभर उठाएं अनलिमिटेड कॉलिंग व डेटा का लाभ

नई दिल्ली: JIO अपने प्लान की वजह से ही यूजर्स के दिलों पर राज करता है और यही वजह है कि कंपनी ने अपने यूजर्स का ध्यान रखते हुए एक प्लान पेश किया है, जिसकी वैधता 1 साल की है और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का लाभ मिलेगा।

Jio ने 1,699 रुपये प्लान उतारा है, जिसकी वैधता 365 दिनों की है और इसमें हर दिन 1.5 जीबी हाई स्पीड डाटा मिलेगा यानी पूरे साल में 547.5GB डेटा का लाभ मिलेगा।इसके अलावा प्रतिदिन 100 मैसेज व अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इतना ही नहीं Jio के सभी प्रीमियम ऐप्स का इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं। हालांकि कंपनी ने इस प्लान को दीवाली गिफ्ट के तौर पर पेश किया था जिसे ज्यादातर यूजर्स ने लिया है और यही वजह है कि कंपनी ने इस प्लान को अभी तक बंद नहीं किया है।

अगर आप भी इस प्लान का लाभ लेना चाहते हैं तो आज ही जियो ऐप से इस पैक को रिचार्ज करवा सकते हैं और पूरे साल यानि मार्च, 2020 तक इसका लाभ ले सकते हैं। इसके अलावा JioPhone Gift card भी कंपनी दे रही है,जिसकी कीमत 1,095 रुपये है। हालांकि यह गिफ्ट कार्ड सिर्फ जियो फोन के लिए ही वैलिड है, जिसका इस्तेमाल करके ग्राहक JioPhone मात्र 501 रुपये में खरीद सकते हैं।

इस ऑफर के तहत पुराने फीचर फोन को बदलकर 501 रुपये में नया जियो फीचर फोन खरीद सकते हैं। बता दें कि JioPhone Gift card में 594 रुपये के वैल्यू का रिचार्ज है जो छह महीने 99 रुपये के रिचार्ज के तौर पर आपको मिलेगा, जिसमें यूजर्स को हर रिचार्ज पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा मिलेगा। यानी 1,095 रुपये के JioPhone Gift card के जरिए 6 महीनें तक फ्री में कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं साथ ही जियो का नया फोन भी अपना बना सकते हैं।

Published on: