मोबाइल

Jio ने आईफोन 15 के लिए लॉन्च किया शानदार ऑफर, पूरे 6 महीने तक रोज मिलेगा 3 जीबी डेटा फ्री

भारत में आईफोन खरीदारों के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आकर्षक प्लान की घोषणा की है। यह रिलायंस डिजिटल, जियोमार्ट या रिलायंस रिटेल स्टोर्स से खरीदे गए 'मेक इन इंडिया' आईफोन 15 पर लागू हैं। रिलायंस रिटेल या ऑनलाइन स्टोर से आईफोन 15 खरीदने वाले ग्राहक 6 महीने (3 जीबी/दिन, अनलिमिटेड वॉयस, 100 एसएमएस/दिन) के लिए 399 रुपए प्रति माह के कॉम्प्लिमेंट्री प्लान के पात्र हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2023, 9:48 PM IST
iPhone 15
iPhone 15

भारत में आईफोन खरीदारों के लिए रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने आकर्षक प्लान की घोषणा की है। यह रिलायंस डिजिटल, जियोमार्ट या रिलायंस रिटेल स्टोर्स से खरीदे गए 'मेक इन इंडिया' आईफोन 15 पर लागू हैं। रिलायंस रिटेल या ऑनलाइन स्टोर से आईफोन 15 खरीदने वाले ग्राहक 6 महीने (3 जीबी/दिन, अनलिमिटेड वॉयस, 100 एसएमएस/दिन) के लिए 399 रुपए प्रति माह के कॉम्प्लिमेंट्री प्लान के पात्र हैं। इसके परिणामस्वरूप 2,394 रुपए का कॉम्प्लिमेंट्री लाभ मिलता है। यह ऑफर 149 रुपए या उससे ऊपर के प्लान पर नए प्रीपेड एक्टिवेशन के लिए लागू है।

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए गैर-जियो ग्राहक नया सिम ले सकते हैं या एमएनपी करा सकते हैं। नए आईफोन 15 (iPhone 15) डिवाइस में नया प्रीपेड जियो सिम डालने पर कॉम्प्लिमेंट्री ऑफर मोबाइल कनेक्शन पर 72 घंटे के भीतर ऑटो क्रेडिट होगा। एक बार जियो आईफोन 15 ऑफर उनके जियो नंबर पर जुडऩे पर योग्य ग्राहकों को एसएमएस/ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

जियो कॉम्प्लिमेंट्री प्लान केवल आईफोन 15 डिवाइसों पर काम करेगी। एपल (Apple) ने शुक्रवार को मेक इन इंडिया आईफोन 15 के साथ-साथ स्थानीय रूप से असेंबल किए गए आईफोन 15 प्लस को भारतीय यूजर्स को सौंपना शुरू कर दिया है, इस बार आईफोन 15 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

-आईएएनएस

Published on: