मोबाइल

LG लेकर आ रही अपना नया स्मार्टफोन LG Q7, notch फीचर है खास

LG Q7 एक कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन है जिसमें स्नैपड्रैगन 660 SoC प्रोसेसर दिया गया है
2 min read
• •
Updated: 3 Apr 2018, 4:07 PM IST
LG Q7

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी LG अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G7 को लॉन्च करने जा रही है। इस फोन के लॉन्च इवेंट में एक और नया स्मार्टफोन LG Q7 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने LG Q7 और V35 ThinQ स्मार्टफोन्स को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में पेश किया था। खबर है की LG Q7 के लॉन्च के लिए मोनिकर पहले ही पेश कर दिया है।


LG ने अपनी Q सीरीज को पिछले साल ही पेश किया था। कीमत के लिहाज से यह मिड-रेंज सीरीज है जिसमें LG Q6 और Q8 स्मार्टफोन्स को शामिल किया जा रहा है। खबर है की LG Q7 स्नैपड्रैगन 660 SoC से लैस होगा और यह एक कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन होगा जो अच्छे कैमरा सेटअप के साथ आएगा। हालांकि फिलहाल LG ने आधिकारिक तौर पर ऐसी कोई घोषणा नहीं की है, इसलिए इस जानकारी के आधार पर पूरी तरह नहीं माना जा सकता है कि कंपनी मिड-रेंजर और एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च करेगी।

LG G7 स्मार्टफोन में Apple iPhone X की तरह notch डिस्प्ले मौजूद दिया जा रहा है। इसके अलावा इस फोन में एक और नया फीचर शामिल किया जा रहा है जिसके जरिए notch को दिखाया अथवा छुपाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा-कोर SoC पर काम करेगा और यह डिवाइस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज से लैस होगा। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसमें 3,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।


यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ओएस पर काम करेगा। माना जा रहा है की यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा के साथ आएगा और साथ ही AI इंटीग्रेशन फीचर से लैस होगा जो कि V30 ThinQ एडिशन में देखा दिया गया है। LG G7 को इसी साल मई में लॉन्च किया जा सकता है।

Published on: