चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Meizu ने आज भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसमें Meizu M6T, Meizu C9 और Meizu M16th शामिल हैं।
नई दिल्ली: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी meizu ने आज भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इसमें Meizu M6T , Meizu C9 और Meizu M16th शामिल हैं। साथ ही दो नए ब्लूटूथ ईयरफोन भी लॉन्च किया है। Meizu M6T के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं Meizu C9 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये है, जिसे ग्राहक अमेजन इंडिया से 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। Meizu M16th को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत 39,999 रुपये रखी गयी है। इन तीनों स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव सेल आज शाम 4 बजे से शुरू हो रही है।
Meizu M6T आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पर आधारित फ्लाइम ओएस पर काम करता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Meizu M6T में डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला13 मेगापिक्सल व दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। इसमें पावर के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गयी । यह ब्लैक और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
Meizu C9 भी डुअल सिम को सपोर्ट करता है। यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर का यूज किया गया है। इसे 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज में उतारा गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोटो के लिए इसमें एफ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर व एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है। यह फोन ब्लैक और गोल्ड रंग में बिकेगा।
Meizu M16th आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फ्लाइएम ओएस पर काम करता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी प्लस सुपर एमोलेड पैनल दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का यूज किया गया है। फोन को 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोटो के लिए रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 12 मेगापिक्सल व दूसरा 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर के लिए 3,010 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो एमचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।