मोबाइल

आज 108 मेगापिक्सल के साथ Mi Note 10 होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

Mi Note 10 आज होगा लॉन्च Facebook और ट्विटर पर होगी Mi Note 10 की लाइव स्ट्रीमिंग

less than 1 minute read

नई दिल्ली: Mi Note 10 को आज स्पेन में लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि मंगलवार को चीन में लॉन्च किए गए Mi CC9 Pro का ये स्मार्टफोन ग्लोबल वेरिएंट हो सकता है। इसके अलावा कंपनी इवेंट के दौरान Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन का भी ऐलान कर सकती है। ता दें कि Mi Note 10 की लाइव स्ट्रीमिंग Facebook और ट्विटर पर होगी।

Mi Note 10 Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले हो सकता है। स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 730G प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन ड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। माना जा रहा कि Mi Note 10 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,000 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,000 रुपये के आस-पास हो सकती है।

फोटॉग्रफी के लिए MI CC9 Pro के रियर में चार कैमरा दिया गया है। पहला 108 मेगापिक्सल, दूसरा 5 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है जो 10X हाईब्रिड जूम के साथ है, तीसरा डेप्थ इफेक्ट के साथ 12 मेगापिक्सल और चौथा 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, पांचवां 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 5,260mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।

Published on:
06 Nov 2019 11:38 am
Also Read
View All