स्मार्टफोन Moto E6S भारत में लॉन्च MediaTek Helio P22 चिपसेट का इस्तेमाल जियो यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक और 3000 रुपये का मिलेगा बेनिफिट्स
नई दिल्ली: Motorola का नया स्मार्टफोन Moto E6S आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की पहली सेल का आयोजन Flipkart पर 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे किया गया है।ऑफर्स की बात करें तो जियो यूजर्स को 2,200 रुपये का कैशबैक और 3000 रुपये का बेनिफिट्स मिलेगा। फोन को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में उतारा है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये है।
Moto E6S स्पेसिफिकेशन्स
इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में MediaTek Helio P22 चिपसेट का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन एंड्रॉइड 9 पाई पर रन करेगा। पावर के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 4GB रैन और 64GB स्टोरेज मौजूद है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें पहला f/2.0 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल और LED फ्लैश लाइट के साथ 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कैमरा दिया गया है। फोन को कंपनी ने maroon और grey कलर ऑप्शन में पेश किया है।फोन का dimensions 155.6 x 73.06 x 8.6 mm और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में फिंगरप्रिट सेंसर रियर में मोटोरोला के लोगो में दिया गया है।