मोबाइल

Moto E6s का नया वेरिएंट लॉन्च, मीडियाटेक प्रोसेसर समेत मिलेंगे दमदार फीचर्स

Moto E6s का नया कलर वेरिएंट लॉन्च MediaTek Helio P22 Processor से लैस पावर के लिए 3,000mah की बैटरी मौजूद
2 min read
Moto E6s New Variant launched with MediaTek Helio P22 Processor
Moto E6s

नई दिल्ली: मोटोरोला के बजट रेंज स्मार्टफोन Moto E6s के नए कलर वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। इस फोन को भारत में साल 2019 में लॉन्च किया गया था। अब ग्राहक फोन को पीकॉक ब्लू और सनराइज रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने नए वेरिएंट की कीमत का खुलासा नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 8,000 रुपये से कम रखी जाएगी। बता दें कि इससे पहले फोन को रिच क्रेनबेरी और ग्रेफाइट कलर में बेचा जा रहा था।

Moto E6s कीमत

लॉन्चिंग के दौरान Moto E6s को सिर्फ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया था और इसकी कीमत 7,999 रुपये रखी गयी है। फिलहाल ये फोन फ्लिपकार्ट पर 6,999 रुपये में बेचा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। नए कलर वेरिएंट को 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है।

Moto E6s की स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले होगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में स्पीड के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हिलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और ये एंड्रॉयड पाई 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Moto E6s कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें पहला f/2.0 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल और LED फ्लैश लाइट के साथ 2-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 5W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की लंबाई व चौड़ाई 155.6 x 73.06 x 8.6 mm और वजन 149.7 ग्राम है। फोन में फिंगरप्रिट सेंसर रियर में मोटोरोला के लोगो में दिया गया है।

Published on:
17 Mar 2020 04:24 pm