Moto G8 Power Lite की कीमत में भारी इजाफा अब फोन की शुरुआती कीमत 9,499 रुपये है MediaTek Helio P35 Processor का इस्तेमाल
नई दिल्ली: मोटोरोला ने इस साल मई में लॉन्च हुए Moto G8 Power Lite की कीमत में भारी इजाफा किया है। इस फोन की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है। यानी अब स्मार्टफोन को बढ़ी हुई कीमत के साथ बेचा जाएगा। इससे पहले फोन के सेल का आयोजन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर किया गया है। मोटो जी8 पावर लाइट को कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया था, जिसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। इसकी कीमत 8,999 रुपये रखी गयी थी, लेकिन अब फोन को 9,499 रुपये में बेचा जाएगा।
Moto G8 Power Lite specifications
इसमें 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (729x1600 पिक्सल) है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच के साथ 20:9 का आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। फोन में स्पीड के लिए 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर ( MediaTek Helio P35 processor ) का इस्तेमाल किया गया है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड पाई पर रन करता है। फोन के बैक हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Moto G8 Power Lite Camera
फोटोग्राफी के लिए रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और तीसरा एफ/ 2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Moto G8 Power Lite में 5,000 एमएएच की दी गयी है, जो 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ग्लोनास फीचर मौजूद है। फोन का डाइमेंशन 164.94x75.76x9.2 मिलीमीटर है और वजन 200 ग्राम है।