मोबाइल

एक साल की वारंटी के साथ बेचा जा रहा है Moto G8 Plus, जानिए अन्य ऑफर्स

Flipkart पर Moto Lenovo Days सेल का आयोजन Moto G8 Plus स्मार्टफोन पर मिल रही 1 साल की वारंटी फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
Moto G8 Plus

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर मोटो लेनोवो डे सेल का आयोजन किया गया है जो 28 नवंबर तक चलेगी।। इस सेल के दौरान Moto G8 Plus स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक फोन को कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो फोन पर 10,800 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही HDFC की तरफ से 10 फीसदी का डिस्काउंट और एक साल की वारंटी भी दी जा रही है।

Moto G8 Plus स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2280 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में नॉच यू आकार का है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 655 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को एंड्रॉयड 10 अपडेट आगे चलकर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।

कैमरा

Moto G8 Plus में फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल के साथ अपर्चर एफ/ 1.79 व Samsung ISOCELL Bright GM1 सेंसर, दूसरा एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन और तीसरा 5 मेगापिक्सल के साथ 117 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू व एफ/ 2.2 अपर्चर, डेप्थ सेंसर है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड, स्पॉट कलर, 4के वीडियो और 1080 स्लो मो वीडियो फीचर से लैस है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन डाइमेंशन 158.35x75.83x9.09 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।

Published on:
26 Nov 2019 03:24 pm
Also Read
View All