मोबाइल

Motorola के इन स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई कटौती, मिल रहा 3000 रुपये कैशबैक

इसके अलावा ग्राहक इन फोन्स को Paytm Mall से खरीदते हैं तो उन्हें 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

2 min read
Motorola के इन स्मार्टफोन्स की कीमत में हुई कटौती, मिल रहा 3000 रुपये कैशबैक

नई दिल्ली: फेस्टिवल सीजन को देखते हुए Motorola ने अपने दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। इनमें Moto E5 Plus और Moto X4 शामिल हैं। कंपनी ने इनकी कीमत में 2,000 रुपये तक की कटौती की है। इसके अलावा ग्राहक इन फोन्स को Paytm Mall से खरीदते हैं तो उन्हें 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

Moto E5 Plus और Moto X4 कीमत

मोटोरोला के E5 Plus स्मार्टफोन की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, Moto X4 के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। कंपनी के इस ऑफर के तहत ग्राहक इन फोन्स को सस्ते में खरीद सकते हैं।

Moto E5 Plus स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

मोटो के इस स्मार्टफोन में 6 इंच एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 435 एसओसी मौजूद है। साथ ही यह हैंडसेट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। यह फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर काम करता है। फोन में स्नैपड्रगन 430 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 505 GPU मौजूद है।

स्मार्टफोन के कैमरा सेक्शन की बात करें तो, फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/2.0 अपर्चर, लेेजर ऑटोफोकस, पीडीएफ और एलईडी फ्लैश केे साथ आता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।फोन को पॉवर देने का काम 5000 एमएएच की बैटरी करेगी। बैटरी को कंपनी की टर्बोचार्जिंग टेक्नोलॉजी फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट करेगी।

Moto X4 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

इसमें 5.2-इंच की FHD डिसप्ले स्क्रीन 1080×1920 पिक्सल रेजोल्यूशन तथा गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो टर्बो चार्ज सपोर्ट के है जिससे यह तेजी से चार्ज होता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट दिया गया है। इनमें एक कैमरा 12-मेगापिक्सल का ऑटोफोकस पिक्सल सेंसर के साथ है तथा दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा f/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

Published on:
03 Oct 2018 05:01 pm
Also Read
View All