मोबाइल

Motorola Edge 20 Pro: भारत में लॉन्च हुआ मोटोरोला का नया 5G स्मार्टफोन, जानिए फीचर्स और कीमत

Motorola Edge 20 Pro: मोटोरोला ने आज 1 अक्टूबर को अपना नया 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 20 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है।

less than 1 minute read
Motorola Edge 20 Pro

नई दिल्ली। मोटोरोला (Motorola) सालों से अपने मोबाइल फोन्स के लिए जानी जाती है। मोटोरोला की शुरुआत 1928 में अमरीका में हुई थी। 2011 में मोटोरोला 2 हिस्सों Motorola Mobility और Motorola Solutions में बंट गई। 2014 में Motorola Mobility को चाइनीज़ कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने खरीद लिया। मोटोरोला को लेनोवो द्वारा खरीदे जाने के बाद से कंपनी ने मार्केट में समय-समय पर स्मार्टफोन्स लाना शुरू कर दिया। स्मार्टफोन्स की इसी लिस्ट में मोटोरोला ने अब एक नया नाम जोड़ा है। आज 1 अक्टूबर को कंपनी ने नया 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 20 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है।

Motorola India ने Motorola Edge 20 Pro के बारे में ट्वीट करके जानकारी दी।

Motorola Edge 20 Pro के फीचर्स

आइए एक नज़र डालते है मोटोरोला (Motorola) के इस नए स्मार्टफोन के खास फीचर्स पर।

कीमत और सेल

Motorola Edge 20 Pro की कीमत 36,999 रुपये है। यह 3 अक्टूबर से फ्लिपकार्ट पर प्री-सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Published on:
01 Oct 2021 02:16 pm
Also Read
View All