मोबाइल

108MP कैमरा वाला Motorola Edge+ भारत में लॉन्च, 7,500 रुपये का Cashback Offer

स्मार्टफोन Motorola Edge+ भारत में लॉन्च पहली Sale में 7,500 रुपये का Cashback Offer रियर में फोटो के लिए 108-मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद

2 min read
Motorola Edge Plus launched in India, Check Offers, Feature, Price

नई दिल्ली। मोटोरोला ने भारत में अपना 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन Motorola Edge+ आज लॉन्च कर दिया है। इसके साथ ही स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग फ्लिपकार्ट समेत ऑफलाइन स्टोर पर शुरू हो गयी है। वहीं 26 मई से देशभर में फोन को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। अगर ऑफर्स की बात करें तो ICICI Bank credit card से पेमेंट करने पर 7,500 रुपये का cashback मिलेगा। फोन को ग्राहक Thunder Grey और Smoky Sangria कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। भारत में Motorola Edge+ की कीमत 74,999 रुपये रखी गयी है।

Motorola Edge+ Features

इस स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन की स्पीड के लिए 7nm octa-core Snapdragon 865 SoC का इस्तेमाल है। वहीं फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर रन कर सकता है। फोन में 12GB रैम के साथ 256GB नॉन एक्सपेंडेबल UFS 3.0 स्टोरेज मौजूद है। यानी आप एसडी कार्ड का इस्तेमाल स्टोरेज बढ़ाने के लिए नहीं कर सकते हैं। फोन में इंन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

Motorola Edge Plus Camera

फोटोग्राफी के लिए रियर में तीन कैमरा दिया गया है। इसमें प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल, दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोनो कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए हैंडसेट में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट, Bluetooth 5.1, Wi-Fi 6, 3.5mm audio jack, GPS, A-GPS, GLONASS और Galileo जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

बता दें कि ग्लोबल मार्केट में Edge+ का टोन्ड डाउन वर्जन Motorola Edge भी पेश किया गया है। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है और फोन में स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Published on:
19 May 2020 02:40 pm
Also Read
View All