
नई दिल्ली। मोटोरोला (Motorola) कंपनी की शुरुआत 1928 में अमरीका में हुई थी। 2011 में मोटोरोला 2 हिस्सों Motorola Mobility और Motorola Solutions में बंट गई। 2014 में Motorola Mobility को चाइनीज़ कंपनी लेनोवो (Lenovo) ने खरीद लिया। हालांकि मोटोरोला सालों से अपने मोबाइल फोन्स के लिए जानी जाती है पर मोटोरोला को लेनोवो द्वारा खरीदे जाने के बाद से कंपनी ने मार्केट में समय-समय पर स्मार्टफोन्स लाना शुरू कर दिया। स्मार्टफोन्स की इसी लिस्ट में मोटोरोला ने अब एक नया नाम जोड़ा है। आज 29 नवंबर 2021 को कंपनी ने नया स्मार्टफोन Motorola Moto G31 भारत में लॉन्च किया है। यह मोटोरोला की G सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन है।
फीचर्स
आइए एक नज़र डालते है मोटोरोला (Motorola) के नए स्मार्टफोन Moto G31 के फीचर्स पर।
कीमत और सेल
Motorola Moto G31 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम+64 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम+128 जीबी मैमोरी मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। इसकी सेल 6 दिसंबर से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।