मोबाइल

Motorola One Fusion+ आज सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कीमत

Motorola One Fusion+ की सेल आज फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मौजूद है दोपहर 12 बजे Flipkart से खरीद सकते हैं फोन

2 min read
Motorola One Fusion+ Sale Today, Price, Specifications

नई दिल्ली। Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर होगी। फोन को 17,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं, जिसमें 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। ग्राहक फोन को ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में फोन की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 16,999 रुपये रखी गयी थी।

ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank यूजर्स को 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर भी 5 फीसद का डिस्काउंट है। साथ ही कंपनी नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर दे रही है। वहीं यूजर्स को 6 महीने का Youtube Music का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

Motorola One Fusion+ Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन एंड्राइड 10 ओएस पर रन करता है और स्पीड के लिए Snapdragon 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जरुरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन को ट्विलाइन ब्लू और मूनलाइन व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।

Motorola One Fusion+ Camera

फोटोग्राफी के लिए में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Published on:
10 Aug 2020 11:04 am
Also Read
View All