मोबाइल

48MP कैमरे के साथ Motorola One Vision भारत में लॉन्च, Flipkart पर होगी पहली सेल

Motorola One Vision को भारत में पेश कर दिया गया है और इस फोन के पहले सेल का आयोजन Flipkart पर किया जाएगा। फोटो के लिए हैंडसेट में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
2 min read
Motorola One Vision
48MP कैमरे के साथ Motorola One Vision भारत में लॉन्च, Flipkart पर होगी पहली सेल

नई दिल्ली:मोटोरोला ( motorola ) ने अपने नए स्मार्टफोनMotorola One Vision ( मोटोरोला वन विजन ) को भारत में लॉन्च कर दिया है।इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन के पहले सेल का आयोजन Flipkart ( फ्लिपकार्ट ) पर 27 जून को किया गया है। ग्राहक दोपहर 12 बजे से इस फोन को खरीद सकते हैं। भारत में इस फोन की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलेशन (1080 x 2340) पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। इसमें कंपनी ने Samsung ( सैमसंग ) का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जो ऑक्टाकोर है। ये फोन ( android 9 pie ) एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन पर रन करता है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Motorola One Vision के रियर में 8x डिजिटल जूम व डुअल एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें पहला अपर्चर f/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola One Vision में पावर के लिए 3,500mAh की बैटरी दी गयी है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, एनएफसी और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन का वजन 181 ग्राम है। ग्राहक फोन को Bronze Gradient और Sapphire Gradient कलर में खरीद सकते हैं।

Published on:
20 Jun 2019 01:13 pm