मोबाइल

Motorola Razr 5G की भारत में धमाकेदार एंट्री, 5 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Flipkart पर होगी बिक्री

Motorola Razr 5G यूएस में हो चुका है लॉन्च भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा नया फोल्डेबल स्मार्टफोन

less than 1 minute read
Motorola Razr 5G

नई दिल्ली। त्यौहार के नजदीक आते ही ई-कॉमर्स साइट में हर ब्रांड के मोबाइल के पेश किए जाने की खबरें सामने आ रही है इसी के बीच Motorola नें भी एक नया मोबाइल बाजार में पेश किया है। Motorola Razr 5G अब जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने भारत में लॉन्च होने की तारीख 5 अक्टूबर का खुलासा कर दिया है और यह भी जानकारी दे दी कि आप इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद सकते है।

Moto Razr 5G स्मार्टफोन Moto Razr का अपग्रेडेड वर्जन है। जो फोल्डेबल फोन है, जिसकी स्क्रीन मुड़ती है। इसकी मुख्य स्क्रीन 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले है और इसमें कवर डिस्प्ले भी दिया गया है, जो 2.7 इंच की है और ये ग्लास OLED है। मोटोरोला रेज़र 5जी My UX ऑन टॉप पर काम करता है। Moto Razr 5G में Qualcomm Snapdragon 765G दिया गया है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 2,800mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W टर्बो पावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें साइड माउंटेड फिंगरफ्रिंट स्कैनर और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Mororola Razr 5G भारत में 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए बेचा जाएगा। इच्छुक ग्राहक मोटोरोला साइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते है।

Motorola Razr 5G price in India

मोटोरोला रेज़र 5जी की भारत में कीमत अमेरिकी कीमत के समान 1,399.99 डॉलर (लगभग 1.03 लाख रुपये) है। फोन तीन रंग में पको मिलेगा। जो रंग इस पर्कार से है ब्लश गोल्ड, पॉलिश्ड ग्रेफाइट और लिक्विड मर्करी।

Updated on:
03 Oct 2020 06:48 pm
Published on:
03 Oct 2020 06:29 pm
Also Read
View All