मोबाइल

16 मार्च को Motorola Razr भारत में होगा लॉन्च, 1 लाख से ज्यादा होगी कीमत

16 मार्च को Motorola Razr भारत में होगा लॉन्च 1 लाख रुपये से ज्यादा Motorola Razr की होगी कीमत Qualcomm Snapdragon 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
Mar 02, 2020
Motorola Razr Foldable Phone

नई दिल्ली: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला भारत में 16 मार्च को Motorola Razr Foldable Phone लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसके लिए मीडियो इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले फोन को अमेरिका में लॉन्च किया जा चुका है। यूएस में फोन की कीमत $1,500 ( करीब 1,08,000 रुपये) रखी गयी है। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में इसी के आप-पास की कीमत में फोन उतारा जाएगा। फोन Noir Black कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

Motorola Razr 2019 Foldable Phone Specifications

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है और फोन Android 9 Pie बेस्ड OS पर रन करता है। कंपनी ने इसे 6GB रैम औ 128GB स्टोरेज के साथ उतारा है। हैंडसेट में दो डिस्प्ले दिया गया है। फोन को फोल्ड बंद करने पर 2.7-इंच की G-OLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका रिजॉल्यूशन 600×800 पिक्सल्स है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है। स्क्रीन के ठीक नीचे 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी खींचते समय इसके आगे दी गई छोटी स्क्रीन व्यूफांडर का काम करती है। इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल या डेप्थ सेंसर नहीं दिया गया है, लेकिन इसका सिंगल कैमरा पोट्रेट मोड के साथ आता है।

Motorola Razr 2019 Foldable Smartphone को ओपन करने पर 6.2-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन एचडी है और वो 2142 x 876 पिक्सल्स से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। फोन के अंदर में 5-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया है। बता दें कि फोन में 3.5mm हैडफोन जैक नहीं दिया गया है। इसमें यूजर्स ब्लूटूथ और Type-C सपोर्टेड ईयफोन का इस्तेमाल कर सकते है। स्मार्टफोन में eSIM कनेक्टिविटी के साथ फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है और पावर के लिए 2510mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गयी है जो 15W TurboPower चार्जिंग के साथ है।

Published on:
02 Mar 2020 04:00 pm
Also Read
View All