कंपनी ने इसी हफ्ते iPhone 11 सीरीज किया लॉन्च Watch Series 3 की कीमत में हुई कटौती iPhone XS Max के मौजूद मॉडल्स की बिक्री होती रहेगी
नई दिल्ली: इसी हफ्ते दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपने iPhone 11 सीरीज के अलावा Watch 5, iPad 7th जेनरेशन और Apple TV + को लॉन्च किया है। पिछले साल की तरह ही कंपनी ने अपने तीन नए आईफोन iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को लॉन्च किया है। कंपनी के ये नए आईफोन भारत में 27 सितंबर से बिक्री के लिए होंगे उपलब्ध। इसी बीच कंपनी ने अपने पिछले साल लॉन्च हुए सबसे महंगे मॉडल iPhone XS Max की बिक्री भारत में बंद कर दी है।
iPhone XS Max की बिक्री बंद
हर बार कंपनी अपने नए प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के बाद पुराने डिवाइस की कीमत में कटौती करती है या उस मॉडल की बिक्री बंद कर देती है। ऐसा ही कंपनी ने इस बार भी किया है। लेकिन iPhone XS Max की बिक्री बंद करने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर मौजूद मॉडल्स की बिक्री होती रहेगी। वहीं, Apple Watch 5 के ऐलान के साथ ही Watch Series 3 की कीमत में कटौती कर दी गई है। अब Watch 3 के GPS वेरिएंट को 20,900 रुपये और GPS + Cellular को 29,900 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
iPhone XS Max स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस आईफोन में 6.5 इंच का सुपर रेटिना ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी ऐप्पल का लेटेस्ट ए12 बायोनिक प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 7 नैनोमीटर चिप का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर में 6 कोर सीपीयू है। 4 कोर वाला जीपीयू है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैै। सेल्फी के लिए 7 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।