मोबाइल

अब ओपेन सेल में Xiaomi Poco F1 को खरीदें, मिल रहे बेहतरीन ऑफर्स

Xiaomi Poco F1Xiaomi Poco F1 को अगर लेना चाहते है तो अब इस हैंडसेट को Flipkart पर ओपेन सेल में लगा दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2018, 10:10 AM IST
poco
अब ओपेन सेल में Xiaomi Poco F1 को खरीदें, मिल रहा बेहतरीन ऑफर्स

नई दिल्ली:xiaomi poco f1 को अगर लेना चाहते है और फ्लैश सेल में लेने से चुक जा रहे हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब इस हैंडसेट रो Flipkart पर ओपेन सेल में लगा दिया गया है। यानी ग्राहक इसे कभी भी खरीद सकते हैं। ग्राहक इस फोन को कंपनी की ऑनलाइन साइट Mi.com से भी खरीद सकते है। इसफर ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर HDFC बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से इसका भुगतान करते हैं तो 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर EMI ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है।

Poco F1 को 4जी प्लस नेटवर्क के साथ भारत में उतारा गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है। Xiaomi Poco F1 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट को 8 जीबी रैम में लॉन्च किया गया है और फोन में 256 जीबी स्टोरेज दी गयी है। इसमें 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है।

अगर फोटोग्राफी की बात करें तो इस फोन का फ्रंट कैमरा काफी दमदार है। सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर और 5 मेगापिक्सल के साथ सैमसंग सेंसर के दो कैमरे दिए गए हैं। वहीं रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, जीपीएस/ एजीपीएस और ग्लोनास जैसे बेहतरीन फीचर दिए गए हैं। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। हैंडसेट को तीन कलर ब्लैक, ब्लू और रोज रेड रंग में उतारा गया है।फोन में पावर के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसकी खासियत यह है कि 8 घंटे तक लगातार गेम खेल सकते हैं और 30 घंटे से ज्यादा फोन पर लगातार बात कर सकते हैं।

Updated on:
15 Sep 2018, 10:10 AM IST
Published on: