
OnePlus 10 Pro 5G हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, यह स्मार्टफोन कई अच्छे फीचर्स से लैस है। इस फोन की बिक्री आज (5 अप्रैल) से शुरू है। इस फोन को दो वेरिएंट में उतारा गया है। इसमें QHD+ फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 80W की सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट है। इस फोन में फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया है जोकि हाई परफॉरमेंस के लिए तैयार है।
कीमत
OnePlus 10 Pro 5G को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 66,999 रुपये है। वही 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 71,999 रुपये में आएगा। ऑफर की बात करें तो फोन को SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 4,500 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
डिस्प्ले और कैमरा सेटअप
OnePlus 10 Pro 5G स्मार्टफोन 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन की डिस्प्ले कर्व्ड डिजाइन में होगी। जबकि फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोटो और वीडियो के लिए नए OnePlus 10 Pro 5G में के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा एक 50 मेगापिक्सल लेंस और एक अन्य 8 मेगापिक्सल लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसर और फीचर्स
OnePlus 10 Pro 5G में फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया है। पावर के लिए इसमें 5000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन का वजन 200 ग्राम है। फोन LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। फोन में 80W वायर चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्राइड 12 बेस्ड Color OS12 सपोर्ट दिया गया है।