मोबाइल

Oneplus 6T के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ होगा लॉन्च

Oneplus 6T में 'वाटरड्रॉप' डिजाइन का उपयोग किया जाएगा।
2 min read
oneplus
Oneplus 6T के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ होगा लॉन्च

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oneplus ने हाल में ही Oneplus 6 लॉन्च किया था। इस सफलता के बाद अब कंपनी अपना अगला हैंडसेट Oneplus 6T को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। आने वाले इस स्मार्टफोन का टीजर ई-कॉमर्स साइट Amazon इंडिया पर लाइव भी कर दिया गया है। इससे यह तो साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न पर ही बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कंपनी 17 अक्टूबर को लॉन्च करेगी, जिसके बाद इसके स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया जाएगा। हालांकि, 6T के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस लीक हुए हैं।

लीक स्पेसिफिकेशंस

ख़बरों की माने तो Oneplus 6T में 'वाटरड्रॉप' डिजाइन का उपयोग किया जाएगा। हाल में ही कंपनी ने एक यूएसबी टाइप सी इयरफोन पेश किया है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वनप्लस 6 टी में हेजफोन जैक को जगह नहीं दी जाएगी। यह तो साफ है कि यह नया डिवाइस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा इसका नॉच भी काफी छोटा हो सकता है।

इसके अलावा लीक रिपोर्ट की माने तो Oneplus 6T में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मौजूद रहेगा। साथ ही यह हैंडसेट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज होगा। फोटोग्राफी की बात की जाए तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही ख़बर है की कंपनी अब टीवी सेक्टर में भी जल्द ही एंट्री मारने वाली है।

Published on:
24 Sept 2018 02:04 pm