मोबाइल

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की आज सेल, Jio दे रहा 9,300 रुपये का फायदा

OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की आज सेल ग्राहकों को मिलेगा 9,300 रुपये का फायदा अमेजन पर दोपहर 12 बेज शुरू होगी सेल
2 min read
• •
Updated: 16 May 2019, 10:39 AM IST
OnePlus 7 Pro
OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro की कल पहली सेल, Jio दे रहा 9,300 रुपये का फायदा

नई दिल्ली:OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro को आज दोपहर 12 बजे से अमेजन पर पहली बार फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। हालांकि इस फ्लैश सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर्स ही स्मार्टफोन खरीद पाएंगे। आम लोगों के लिए फ्लैश सेल का आयोजन 17 मई को अमेजन पर किया जाएगा। इन दोनों फोन के साथ जियो की तरफ से जबरदस्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

जानिए पूरा ऑफर

इस ऑफर का नाम ‘जियो-वनप्लस 7 सीरीज बियॉन्ड स्पीड ऑफर’ दिया गया है, जिसके तहत ग्राहकों जियो के 299 रुपये वाले रिचार्ज पर 5,400 का कैशबैक मिलेगा, जो 150 रुपए के 36 वाउचर्स के तौर पर मिलेगा। इसका लाभ यूजर्स जियो ऐप के जरिए अगले 299 रुपये के रिचार्ज में ले सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉल और मैसेज के अलावा जियो टीवी व जियो सिनेमा जैसे एप्स एक्सेस भी फ्री मिलेगा।

साथ ही यूजर्स को 3,900 रुपये का एक्स्ट्रा बेनेफिट भी मिलेगा। जैसे जूम कार पर 2,000 रुपये, ईजमाई ट्रिप पर फ्लाइट बुक करने पर 1,550 रुपये और चुंबक पर 1,699 रुपये की खरीदारी 350 रुपये तक की छूट मिलेगी। यानि जियो के इस ऑफर के तहत कुल 9300 रुपये का फायदा मिलेगा। इस ऑफर का लाभ नए व पुराने दोनों ग्राहक ले सकते हैं।

कीमत

OnePlus 7 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं OnePlus 7 pro को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इसके 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये है। इस फोन के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये और सबसे महंगे वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Updated on:
16 May 2019, 10:39 AM IST
Published on: