मोबाइल

ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा OnePlus 7, जानिए कीमत

OnePlus 7 ग्रेडिएंट कलर फिनिशिंग के साथ हो सकता है लॉन्च। Oneplus 6T से कम होगी OnePlus 7 की कीमत। फोन 8GB रैम और 12GB रैम वेरिएंट में होगा पेश।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Mar 2019, 11:35 AM IST
 OnePlus 7
ग्रेडिएंट कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च होगा OnePlus 7, जानिए कीमत

नई दिल्ली:वनप्लस जल्द ही OnePlus 7 को लॉन्च कर सकता है। इससे पहले फोन से जुड़ी कुछ जानकारी लीक हुई है, जिसमें इसकी कीमत, कलर वेरिएंट और स्पेसिफिकेशन शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने नए हैंडसेट को फ्रंट और बैक ग्लास के साथ स्लीक डिजाइन और ड्यूल टोन ग्रेडिएंट कलर फिनिशिंग के साथ उतारेगी।

OnePlus 7 को 3 कलर में उतारा जाएगा। इसमें ब्लैक-येल्लो, ब्लैक पर्पल और ब्लू-ग्रे ड्यूल ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट शामिल है। इससे पहले फोन की कीमत को लेकर खबर लीक हुई कि कंपनी OnePlus 7 को 569 डॉलर में लिस्ट किया गया है यानी भारत में इसकी कीमत करीब 40,000 रुपये रखी जा सकती है, जो oneplus 6t से कम है।

OnePlus 7 के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें NM क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 SOC प्रोसेसर का इस्तेमाल हो सकता है और इसे 8GB रैम वेरिएंट और 12GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों वेरिएंट के साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। पावर के लिए 4,150 mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स ऐंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा।

फोटोग्राफी की बात करें तो इसके रियर में तीन कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल, दूसरा 20 मेगापिक्सल और तीसरा 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया जा सकता है।

Published on: