मोबाइल

भारत में OnePlus 8 की Special Limited Sale आज, 2,000 रुपये तक का मिलेगा डिस्काउंट

OnePlus 8 Sale 2020: आज दोपहर 12 बजे Special Limited Sale क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
OnePlus 8 Sale 2020: Buy OnePlus 8 with Huge Discount Offer

नई दिल्ली। OnePlus 8 के Special Limited Sale का आयोजन आज भारत में किया गया है। ग्राहक फोन को Amazon India और OnePlus.in से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। अगर ऑफर्स की बात करें तो स्मार्टफोन को SBI कार्ड ईएमआई के तहत लेने पर 2000 रुपये ( OnePlus 8 2000 Rupees Discount ) का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं प्री-बुकिंग करने वाले यूजर्स को 1000 रुपये ( OnePlus 8 Discount Coupon ) का Amazon Pay cashback मिलेगा। इसके अलावा Jio की तरफ से 6,000 रुपये का बेनिफिट्स मिलेगा। इसके अलावा 12 महीनों के लिए स्मार्टफोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है।

OnePlus 8 Price

OnePlus 8 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 41,999 रुपये में मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है और टॉम मॉडल वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है। ग्राहक फोन को Glacial Green, Interstellar Glow और Onyx Black कलर में खरीद सकते हैं।

OnePlus 8 specifications

इसमें 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 pixels) है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर चिपसेट है और Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है।

OnePlus 8 Camera

Smartphone में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। इसमें पहला f/1.75 lens के साथ 48 मेगापिक्सल का, दूसरा f/2.4 macro lens 16 मेगापिक्सल का और तीसरा f/2.2 lens के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 lens के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कैमरा दिया गया। फोन में पावर के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC और USB Type-C port दिया गया है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 160.2x72.9x8.0mm और पूरा वजन 180 ग्राम है।

Published on:
29 May 2020 11:00 am
Also Read
View All