मोबाइल

OnePlus Nord Vs OnePlus 8 2020: खरीदने से पहले जानें कौन है बेहतर

OnePlus Nord Vs OnePlus 8 2020 OnePlus Nord की शुरुआती कीमत 25 हजार से कम OnePlus Nord खरीदने से पहले जानें कौन है बेस्ट

2 min read
OnePlus Nord Vs OnePlus 8, Check Price, Features and all Details

नई दिल्ली। OnePlus Nord को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इसके सेल का आयोजन 4 अगस्त को किया गया है। अगर आप सस्ते वनप्लस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं लेकिन फीचर्स को लेकर थोड़े परेशान है तो चलिए आज आपको बताएंगे कि Oneplus 8 और OnePlus Nord में कितना अंतर हैं। हालांकि कीमत के मामले में OnePlus Nord काफी सस्ता है और इसकी बाजार में रियलमी, रेडमी और सैमसंग के मिड रेंज स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर भी देखने को मिलने वाली है।

OnePlus Nord और OnePlus 8 कीमत

वनप्लस नॉर्ड का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है और इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गयी है। फोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल है और इसे ग्राहक 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं OnePlus 8 के 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये और टॉम मॉडल12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपये है।

OnePlus Nord और OnePlus 8 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 पिक्सल) है और इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वनप्लस 8 में 6.55 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 pixels) है।

प्रोसेसर

OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर काम करता है। स्पीड के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC प्रोसेसर चिपसेट का इस्तेमाल है और Android 10 पर आधारित OxygenOS पर रन करता है।

कैमरा

OnePlus Nord के बैक में चार कैमरा दिया गया है। इसमें पहला एफ/ 1.75 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें पहला 32 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। OnePlus 8 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया। इसमें पहला f/1.75 lens के साथ 48 मेगापिक्सल का, दूसरा f/2.4 macro lens 16 मेगापिक्सल का और तीसरा f/2.2 lens के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में f/2.45 lens के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी व वीडियो कैमरा दिया गया।

बैटरी

पावर के लिए OnePlus Nord में 4115mAh की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 8 में पावर के लिए 4,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जो 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। बता दें कि दोनों फोन 5जी सपोर्ट के साथ है और इसमें डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि स्टोरेज बढ़ाने के लिए OnePlus Nord में एसडी कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Published on:
23 Jul 2020 05:48 pm
Also Read
View All