भारत में स्मार्टफोन Oppo A1k लॉन्च पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी मौजूद ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं फोन
नई दिल्ली:ओप्पो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोनOppo A1k लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 8,490 रुपये है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीद सकते हैं। पिछले हफ्ते इस हैंडसेट को रूस में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Oppo A1k के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.1 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1560 x 720 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशयो 19.5:9.है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन ColorOS 6 पर चलता है, जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है और इसमें octa-core MediaTek MT6762 Helio P22 चिटसेट के साथ MG PowerVR GE8320 GPU का इस्तेमाल किया गया है।
Oppo A1k को 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए बैक और फ्रंट में एक-एक कैमरा दिया गया है। रियर में f/2.2 अपर्चर, HDR, panorama और LED फ्लैश लाइट के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
OPPO A1k में पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी है जो 2x फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE support, Wi-Fi, Bluetooth 4.2, GPS और Micro-USB पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया, लेकिन फेस अनलॉक का फीचर मौजूद है।