मार्च में OPPO A8 भारत में हो सकता है लॉन्च करीब 12,000 रुपये हो सकती है फोन की कीमत octa-core MediaTek Helio P35 प्रोसेसर का इस्तेमाल
नई दिल्ली: OPPO A8 भारत में मार्च में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक OPPO ने इस फोन की भारतीय लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि भारत में OPPO A8 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। चीनी मार्केट में OPPO A8 को पिछले साल लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत CNY 1,199 यानि लगभग 12,000 रुपये है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी ये फोन इसी बजट रेंज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
OPPO A8 के स्पेसिफिकेशन्स और कैमरा
OPPO A8 में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दी गयी है, जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल है। फोन को octa-core MediaTek Helio P35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल मेमोरी दी गयी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को Android 9.0 Pie के साथ ColorOS 6.1 पर पेश किया गया है।
फोटोग्राफी की बात करें तो OPPO A8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 12-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और तीसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,320एमएएच की बैटरी दी गयी है।