मोबाइल

10GB रैम के साथ आने वाला है Oppo का ये स्मार्टफोन, लॉन्चिंग से पहले फीचर्स व कीमत लीक

Oppo अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली हैं। यही वजह है कि लॉन्चिंग से पहले Oppo R17 स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया गया है

2 min read
10GB रैम के साथ आने वाला है Oppo का ये स्मार्टफोन, लॉन्चिंग से पहले फीचर्स व कीमत लीक

नई दिल्ली:Oppo अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर ली हैं। यही वजह है कि लॉन्चिंग से पहले oppo r17 स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया गया है, जो यह साफ कर रहा है कि कंपनी इस फोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को 10 जीबी रैम के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि इसके फीचर और कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है और न ही अधिकारिक तौर पर इसके लॉन्चिंग को लेकर कुछ कहा गया है।

दरअसल, चीन में एक इवेंट के दौरान एक तस्वीर साझा की गयी है, जिसे Oppo R17 का टीजर माना जा रहा है।अगर Oppo R17 10 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ तो 10 जीबी वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा। वहीं फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है जो 256 जीबी और 512 जीबी के हो सकते हैं। फिलहाल अन्य जानकारी नहीं मिल पायी है। वहीं कीमत को लेकर कहा जा रहा है कि 500 डॉलर (करीब 31,800 रुपये)में पेश किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Oppo ने बेहद ही सस्ते दाम में लॉन्च किया ये दमदार स्मार्टफोन, फीचर्स किसी महंगे फोन जैसे

गौलरतलब है कि हाल ही में Oppo ने Find X को लॉन्च किया है, जिसमें 6.42 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है और इसका ऑस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। यह हैंडसेट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आधारित कलरओएस 5.1 पर चलता है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।

वहीं फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पहला कैमरा सेंसर एफ/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर के साथ 25 मेगापिक्सल का कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे फीचर दिए गए हैं। वहीं पावर के लिए फोन में 3730 एमएएच की बैटरी दी गयी है। फोन का पूरा वजन 186 ग्राम का है।

ये भी पढ़ें

Gadget Review: महज 9 हजार का Oppo Relame देगा Redmi Note 5 Pro को कड़ी टक्कर
Published on:
28 Jul 2018 11:22 am
Also Read
View All