Snapdragon 710 SoC प्रोसेसर से लैस है Oppo Reno Reno 10x Zoom में Snapdragon 855 SoC प्रोसेसर दिया गया है स्मार्टफोन 48MP कैमरा और 4065mAh बैटरी के साथ आता है
नई दिल्ली:Oppo Reno और Reno 10x Zoom वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के यह दोनों ही स्मार्टफोन एमोलेड डिस्प्ले और 6 जेनरेशन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास सपोर्ट के साथ आते हैं। इनमें से एक वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 855 SoC और दूसरे वेरिएंट स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं इन दोनों ही डिवाइस के फीचर्स और कीमत के बारे में।
oppo reno और Reno 10x Zoom कीमत
इसके 6 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,999 युआन करीब (30,900 रुपये), 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,299 युआन करीब (34,000 रुपये) और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन करीब (37,100 रुपये) है।
Reno 10x Zoom एडिशन के 6 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,999 युआन करीब (41,200 रुपये), 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 4,499 युआन करीब (46,400 रुपये) और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,799 युआन करीब (49,500 रुपये) है। इसे 24 अप्रैल को ग्लोबल लॉन्च किया जाएगा।
Oppo Reno और Reno 10x Zoom स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Reno 10x Zoom एडिशन में 6.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल और दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4065 एमएएच की बैटरी दी गई है।