मोबाइल

भारत में लॉन्च हुआ Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

इन स्मार्टफोन्स के खासियत की बात की जाए तो इनमें डुअल कैमरा सेटअप और इन्फ्रारेड सेंसर मौजूद है।

2 min read
भारत में लॉन्च हुआ Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली: जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Panasonic ने भारत में Eluga X1 और Eluga X1 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही डिवाइस को नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में पेश किया गया। इन स्मार्टफोन्स के खासियत की बात की जाए तो इनमें डुअल कैमरा सेटअप और इन्फ्रारेड सेंसर मौजूद है।

Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro कीमत

भारत में Eluga X1के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये है। वहीं, Eluga X1 Pro के 6 जीबी रैम वेरिएंट तो ग्राहक 26,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इन दोनों हैंडसेट को 10 अक्टूबर से खरीदा जा सकता है। इन्हें सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

Panasonic Eluga X1 और Eluga X1 Pro स्पेसिफिकेसंस और कैमरा

दोनों हैंडसेट में 6.18 इंच फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज्यूलेशन (1080x2246 पिक्सल) है। फोन में सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन्स ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलते हैं। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-जी72 एमपी3 जीपीयू है। Eluga X1 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, Eluga X1 Pro को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल वाला है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सीन रिकग्निशन टेक्नॉलजी है और इसमें फेस ब्यूटी मोड, बोकेह इफेक्ट, टाइमलैप्स और ग्रुप सेल्फी मोड दिया गया है। कंपनी ने Facemoji का भी इस्तेमाल किया है। पावर के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Eluga X1 के साथ पैनासोनिक हेडफोन्स मिलेगा जबकि Eluga X1 Pro के साथ एक वायरलैस चार्जर दिया जा रहा है।

Published on:
04 Oct 2018 05:47 pm
Also Read
View All