Poco X2 आज भारत में लॉन्च स्मार्टफोन में 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं फोन
नई दिल्ली: पोको ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन POCO X2 लॉन्च कर दिया है, जो 120Hz फास्ट रिफ्रेश रेट के साथ है। इससे पहले भारतीय मार्केट में Asus ROG Phone II मौजूद है जो 120Hz फास्ट रिफ्रेट रेट के साथ आता है। भारत में स्मार्टफोन की सेल 11 फरवरी से शुरू हो रही है। ग्राहक स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 27W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अगर कीमत की बात करें तो Poco X2 को भारत में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Poco X2 Price and offers
फोन को 6GB रैम व 64GB स्टोरेज, 6GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ लाया गया है। इन तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमशः 15,999 रुपये, 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। अगर ऑफर्स की बात करे तो आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से भुगतान करने या फिर EMI के तहत स्मार्टफोन खरीदने पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
Poco X2 Specifications
रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच 120Hz रिएलिटी फ्लो डिस्प्ले दिया गया, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी। POCO X2 में क्वालकॉम Qualcomm’s new Snapdragon 730G SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन MIUI 11 आउट ऑफ द बॉक्स आता है जो Android 10 पर बेस्ड है।
Poco X2 Camera
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट और चौथा 5 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा सेटअप है, जो 20- मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए 4,500mAh की बैटरी दी गयी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए USB टाइस सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है।