मोबाइल

गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है Realme U1, जानें क्या है ख़ास

ऐसे में आज हम आपको इस स्मार्टफोन की उन खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से ये स्मार्टफोन बेहद ही ख़ास बन गया है।

2 min read
Dec 05, 2018
गेमिंग और फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है Realme U1, जानें क्या है ख़ास

नई दिल्ली: स्मार्टफोन कंपनी Realme ने 28 नवम्बर को अपना स्मार्टफोन Realme U1 को लॉन्च कर दिया और आज इस स्मार्टफोन की पहली सेल रखी गयी जिसमें इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और देखते ही देखते ये स्मार्टफोन आउट ऑफ़ स्टॉक हो गया। ऐसे में आज हम आपको इस स्मार्टफोन की उन खासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से ये स्मार्टफोन बेहद ही ख़ास बन गया है।

ये स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो P70 प्रोसेसर से लैस है जो AI को सपोर्ट करता है। बता दें कि इस प्रोसेसर की वजह से ही ये स्मार्टफोन बेहद ही ख़ास है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें ये प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है, तो आइए आज इस खबर में जानते हैं कि आखिर क्या है इस प्रोसेसर की खासियत।

आपको बता दें कि Helio P70 प्रोसेसर को AI यानि आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया है। इसका मतलब ये है कि AI से जुड़े जितने भी काम है वो बेहतरीन तरीके से होंगे। अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो कॉलिंग करते हैं तो ये प्रोसेसर आपके वीडियो कॉलिंग के एक्सपीरियंस को बढ़ा देगा और अगर आपके स्मार्टफोन में नेटवर्क अगर ठीक से भी नहीं आ रहा है तो फोन में आपका वीडियो इंटरप्ट नहीं होगा क्योंकि कम बैंडविद में भी इस फोन में बेहतरीन वीडियो कॉलिंग का एक्सपीरियंस मिलता है।

Realme U1 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

रियलमी यू1 में 6.3 इंच फुलएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉलूशन 19.5:9 है। स्क्रीन की डेनसिटी 409 पीपीआई है और सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। डिस्प्ले पर ऊपर की तरफ ड्यूड्रॉप नॉच है जिसमें फ्रंट कैमरा मौज़ूद है। जैसा कि हमने बताया कि फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर मौज़ूद है, जिससे पिछले हीलियो पी60 की तुलना में 13 प्रतिशत ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। रैम 3 जीबी व 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज के लिए 32 जीबी व 64 जीबी वेरियंट का विकल्प मिलता है।

इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल (अपर्चर एफ/2.2) व 2 मेगापिक्सल (अपर्चर एफ/2.4) के दो रियर सेंसर मौज़ूद हैं। इसमें अपर्चर एफ/2.0 के साथ 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 4-इन-व सुपर पिक्सल टेक्नॉलजी सपॉर्ट करता है। यह स्मार्टफोन फोन ऐंड्रॉयड 8.1 बेस्ड कलरओएस 5.2 पर चलता है।

गेमिंग के लिए है बेस्ट

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें तेज चलने वाला GPU दिया गया है जिसकी वजह से आपको इस स्मार्टफोन में गेमिंग का जबरदस्त एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें गेम खेलते समय आपको जबरदस्त गेमिंग स्पीड मिलती है।

Published on:
05 Dec 2018 04:10 pm
Also Read
View All