Realme 3 को एक बार फिर खरीदने का मौका Realme.com और Flipkart से खरीद सकते हैं फोन Axis Bank यूजर्स को मिलेगा डिस्काउंट
नई दिल्ली:Oppo के सब-ब्रैंड रियलमी के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोनRealme 3 को आज फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। इस फोन को ग्राहक दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल के दौरान ऑनलाइन साइट Realme.com और फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) से खरीद सकते हैं।अगर आप फोन का भुगतान Axis Bank के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए करते हैं तो 5% डिस्काउंट मिलेगा।
Realme 3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.2 इंच का HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजॉलूशन 1520x720 पिक्सल है। फोन Android Pie बेस्ड Color 6.0 OS पर काम करता है और इसमें मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया है, जिसमें पहला कैमरा 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी गयी है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, 4G VoLTE support, वाई-फाई, OTG और ब्लूटुथ 4.2 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है और 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये रखी गयी है। फोन डाइनैमिक ब्लैक, क्लासिक ब्लैक और रेडियंट ब्लू कलर वेरिएंट में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।