
नई दिल्ली:चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी के नए हैंडसेट Realme 3i को आज यानी 23 जुलाई को भारत में सेल के लिए लगाया जा रहा है। ग्राहक फोन को Flipkart और Realme.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। ये हैंडसेट बेहद ही कम कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये रखी गयी है।
Realme 3i स्पेसिफिकेशन्स
स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (720x1520 पिक्सल) है और 19:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्टोरेज को जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। पावर के लिए 4,230 एमएएच की दमदार बैटरी दी गयी है।
Realme X स्पेसिफिकेशन्स
बता दें कि Realme 3i के साथ ही Realme X को भी पेश किया गया है जिसके पहले सेल का आयोजन 24 जुलाई को भारत में किया जाएगा। Realme X के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गयी है। इस फोन में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 3, 765 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला एफ/ 1.7 अपर्चर सेंसर 48 मेगापिक्सल और दूसरा एफ/ 2.4 अपर्चर व डेप्थ सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।