मोबाइल

Open Sale में 22 मार्च तक बेचा जाएगा Realme 6 और Realme 6 Pro, जानें ऑफर्स

Flipkart Big Shopping Days सेल Open Sale में खरीदें Realme 6 और Realme 6 Pro Flipkart और Realme.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध
2 min read
Realme 6 and Realme 6 Pro Now Available on Open Sale
realme 6 Series

नई दिल्ली: Flipkart पर Big Shopping Days सेल आज से शुरू हो गयी है। इस सेल के दौरान Realme 6 सीरीज स्मार्टफोन को ओपन सेल में 22 मार्च तक बेचा जाएगा। ग्राहक Realme 6 और Realme 6 Pro को फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। अगर ऑफर्स की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 फीसदी और Axis बैंक व Axis Bank Buzz कार्ड से भुगतान करने पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी।

Realme 6 and Realme 6 Pro Price

रियलमी 6 को भारत में 4GB RAM व 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB RAM व 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मॉडल के साथ लॉन्च किया गया है। तीनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 12,999 रुपये, 14,999 रुपये और 15,999 रुपये रखी गयी है। Realme 6 Pro के 6GB RAM व 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 16,999 रुपये, 6GB RAM व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB RAM व 128GB स्टोरेज मॉडल को 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Realme 6 Specifications Camera and Battery

रियलमी 6 में 6.5-inch full-HD+ अल्ट्रा डिस्प्ले है और Android 10 पर रन करता है। इसमें octa-core MediaTek Helio G90T SoC का इस्तेमाल है। फोन के रियर में पहला f/1.8 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का Samsung GW1 सेंसर, दूसरा f/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल और चौथा f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए 4,300mAh की बैटरी है जो 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Realme 6 Pro Specifications, Camera and Battery

इसमें 6.6-inch full-HD+ Ultra Smooth डिस्प्ले है और फोन Android 10 पर रन करता है। स्पीड के लिए octa-core Snapdragon 720G SoC का इस्तेमाल है। फोन के रियर में पहला f/1.8 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का Samsung GW1 सेंसर, दूसरा f/2.3 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल, तीसरा f/2.5 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर और चौथा f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.0 लेंस के साथ 16-मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर और दूसरा f/2.2 लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर कैमरा है। पावर के लिए 4,300mAh की बैटरी है जो 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

Published on:
19 Mar 2020 04:03 pm