मोबाइल

बजट रेंज स्मार्टफोन Realme C2 को आज दोपहर 12 बजे खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

Flipkart पर आज सेल के लिए उपलब्ध होगा Realme C2 Realme C2 की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है ये डुअल रियर कैमरा और 4000mAh बैटरी से है लैस

2 min read
realme
बजट रेंज स्मार्टफोन Realme C2 को आज दोपहर 12 बजे खरीदने का मौका, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली:Realme के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Realme C2 को आज एक बार फिर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की साइट से खरीदा जा सकता है। Realme C2 पिछले साल लॉन्च किए गए C1 का अपग्रेड वर्जन है। स्मार्टफोन को लॉन्च के बाद से ही फ्लैश सेल के जरिए ही बेचा जा रहा है। हाल ही में कंपनी ने चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme X और X Lite को लॉन्च किया है। इन दोनों ही स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा।

Realme C2 कीमत और ऑफर्स

Realme C2 के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ा जा सकता है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 5% का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। फोन डायमंड ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।

Realme C2 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा

Realme C2 में 6.1 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1560 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया हैऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर काम करता है और डुअल सिम को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिआ गया है। पहला अपर्चर एफ/ 2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल और दूसरा अपर्चर एफ/ 2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। फ्रंट में सेल्फी के लिए एफ/ 2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी।

Published on:
21 Jun 2019 09:57 am