मोबाइल

Realme Winter Sale का कल आखिरी दिन, Realme 5s ओपन सेल में उपलब्ध

Realme Winter Sale का कल आखिरी दिन Realme 5s और Realme X2 Pro की सेल रियलमी 5एस में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
Realme Winter Sale
Realme Winter Sale

नई दिल्ली:Realme Winter Sale का कल यानी 13 दिसंबर को आखिरी दिन है। इस सेल के दौरान Realme 5s और Realme X2 Pro को ओपन सेल में बेचा जा रहा है। रियलमी स्मार्टफोन के साथ 10 प्रतिशत तक MobiKwik सुपरकैश मिल रहा है। रियलमी के ऑनलाइन स्टोर से नया स्मार्टफोन खरीदने पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिल रही है। Cashify की तरफ से अतिरिक्त 500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। ग्राहक फोन को Realme.com से खरीद सकते हैं।

Realme 5s specifications

स्मार्टफोन में 6.51 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है और फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप-नॉच है। रियलमी 5एस में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इंन डिस्प्ले फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है और फोन एंड्रॉइड पाई पर रन करता है। फोन में 4GB रैम व 64GB स्टोरेज और 4GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसकी कीमत भारत में क्रमश: 9,999 रुपये और 10,999 रुपये है।

Realme 5s में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा दिया गया है। इसमें पहला F/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल माइक्रो और चौथा कैमरा भी 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो USB-C चार्जर के साथ आएगा।

Realme X2 Pro Specifications

Smartphone में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है और स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 20x hybrid zoom सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल, तीसरा wide-angle लेंस 8 मेगापिक्सल और चौथा माइक्रो लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Published on:
12 Dec 2019 09:49 am