
नई दिल्ली: Realme ने चीन में अपने दो नए स्मार्टफोन Realme X और X Lite को भारत में लॉन्च कर दिया है। इनमें Realme X को तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है जो 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। इनकी कीमत क्रमश: चीनी युआन 1,499 करीब 15,300 रुपये, 1,599 करीब 16,300 रुपये और 1,799 करीब 18,400 रुपये है। दूसरी तरफ Realme X lite को भी तीन वेरिएंट के साथ पेश किया गया है। इनमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत चीनी युआन 1,199 करीब (12,200 रुपये), 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,299 युआन करीब (13,300 रुपये) और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन करीब 15,300 रुपये है।
Realme X स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
Realme X में 6.53 इंच का फुल HD + edge to edge एमोलेड डिस्प्ले दिया गया हैै। फोन की स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। यह कलर ओएस पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा डेप्थ सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Realme X Lite स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
Realme X Lite में 6.3 इंच का IPS LED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्मार्टफोन भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। फोन कलर ओएस पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। इसके स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया गया है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4045 एमएएच की बैटरी दी गई है।