मोबाइल

Realme X2 Pro के लॉन्चिंग इवेंट का हिस्सा बनने पर मिलेगा 2,100 रुपये का फायदा

20 नवंबर को Realme X2 Pro भारत में होगा लॉन्च लॉन्चिंग इवेंट का हिस्सा बनने पर मिलेगा 2,100 रुपये का फायदा

2 min read

नई दिल्ली:Realme X2 Pro को भारत में 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन का लाइव इवेंट कंपनी की आनलाइल साइट या फिर Flipkart पर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर देख सकते हैं। इसके अलावा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर भी पेश किया है जिसके तहत अगर आप लॉन्चिंग इवेंट का हिस्सा बनते हैं तो 2,100 रुपये का गुडी बैग मिलेगा, जिसमें रियलमी पावर बैंक और एक R-पास मिलेगा। इस R-पास की मदद से रियलमी एक्स 2 प्रो खरीदने पर 855 रुपये की छूट मिलेगी। Realme X2 Pro के टिकट को आज BookMyShow से बुक कर सकते हैं, जिसकी कीमत 299 रुपये है। फोन का लॉन्चिंग इवेंट नई दिल्ली के प्रगति विहार के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा।

Realme X2 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रैश रेट पैनल दिया गया है। के साथ आती है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Realme X2 Pro Camera

Realme X2 Pro में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 20x hybrid zoom सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल, तीसरा wide-angle लेंस 8 मेगापिक्सल और चौथा माइक्रो लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 30 मिनट में 80 फीसदी फोन को चार्ज करेगा। चीन में स्मार्टफोन के 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,599 ( लगभग 26,000 रुपये ), 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 2,799 ( लगभग 28,000 रुपये ) और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 3,299 (लगभग 33,000 रुपये) है।

Published on:
12 Nov 2019 01:07 pm
Also Read
View All