मोबाइल

Realme X2 Pro के लिए नया अपडेट जारी, Wi-Fi Calling का मिलेगा सपोर्ट

Realme X2 Pro के लिए अपडेट जारी Wi-Fi Calling , जनवरी सिक्योरिटी पैच और कई फीचर्स का मिलेगा सपोर्ट

2 min read
Realme X2 Pro gets latest update

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने Realme X2 Pro के लिए अपडेट जारी किया है। इस अपडेट की जानकारी कंपनी के आधिकारिक फोरम से मिली है। रियलमी एक्स 2 प्रो का अपडेट वर्जन RMX1931EX_11.A.09 है। इस अपडेट में वाई-फाई कॉलिंग, जनवरी सिक्योरिटी पैच और कई फीचर्स का सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल इस अपडेट को कुछ ही यूजर्स के लिए पेश किया गया है और माना जा रहा है कि जल्द ही सभी यूजर्स के लिए इस अपडेट को जल्द जारी किया जाएगा। Realme X2 Pro के 6GB रैम व 64GB स्टोरेज की कीमत 27,999 रुपये, 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

Realme X2 Pro Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रैश रेट पैनल दिया गया है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए दोनों तरफ Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 855+ SoC का इस्तेमाल किया गया है। इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो 0.23 सेकंड में अनलॉक हो जाएगा। गेमिंग के लिए हैंडसेट में कूलिंग सिस्टम के साथ HyperBoost 2.0 फीचर दिया गया है। फोन Ocean Blue और Midnight Silver कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Realme X2 Pro Camera

Realme X2 Pro में फोटोग्राफी के लिए रियर में क्वॉड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला Samsung GW1 सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल, दूसरा 20x hybrid zoom सपोर्ट के साथ 13 मेगापिक्सल, तीसरा wide-angle लेंस 8 मेगापिक्सल और चौथा माइक्रो लेंस कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए Realme X2 Pro में 4,000mAh की बैटरी है, जो 50W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन को 30 मिनट में 80 फीसदी फोन को चार्ज करेगा।

Published on:
30 Jan 2020 02:33 pm
Also Read
View All