मोबाइल

Realme X2 Pro स्नैपड्रैगन 855 + प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

Realme X2 Pro कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा Realme X2 Pro का प्राइमरी सेंसर 64MP का होगा

2 min read

नई दिल्ली: चीनी कंपनी रियलमी ( Realme ) अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को लॉन्च करने के लिए पुरी तरह से तैयार है। इसकी जानकारी कंपनी द्वारा यूरोपीय वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने के बाद मिली जिससे फोन के कई फीचर्स को सार्वजनिक भी किया गया है। यह स्मार्टफोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर के साथ आएगा।

यूरोपीय वेबसाइट पर लिस्टिंग के अनुसार स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसे गेमिंग के लिहाज से बनाया गया है। वहीं, गेम खेलने के दौरान फोन स्मूथ चले जिसके लिए स्मार्टफोन मेंस्नैपड्रैगन 855 Plus प्रोसेसर होगा। पावर के लिए फोन में 65W VooC चार्जिंग टेक्नोलॉजी होगी। रिपोर्ट की माने तो यह 90 हर्ट्ज फ्यूइड डिस्प्ले के साथ आ सकता है। हालांकि इसके डिस्प्ले साइट और रैम वेरिएंट की जानकारी अभी नहीं दी गई है। इसके कीमत की बात करें तो रियलमी अभी तक बजट रेंज फोन्स पेश करता रहता है जिससे यह उम्मीद लगाई जा सकती है कि इसकी कीमत 20,000 रुपये कम होगी।

फोटोग्राफी के लिए Realme X2 Pro में Realme XT की तरह 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा, जो 115 डिग्री लेंस के साथ आएगा। इसका कैमरा सेटअप 20x हाइब्रिड जूम के साथ आएगा। साथ ही फोन में मैक्रो लेंस होने की भी जानकारी दी गई है। हालांकि इसकी लॉन्चिंग के बाद ही सही फीचर्स और कीमत की जानकारी सामने आएगी। लेकिन अभी तक की जानकारी के अनुसार कंपनी अपने प्रतिद्वंदी कंपनियों के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर देना चाहती है।

Published on:
04 Oct 2019 01:02 pm
Also Read
View All