मोबाइल

1 रुपये से भी कम में लीजिए फ्री इनकमिंग का मज़ा और बिना टेंशन के कीजिए लंबी बातें

आपको अपने नंबर पर मिनिमम रीचार्ज करवाना ही पड़ेगा, तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप हर रोज एक रुपये से भी कम में अपने फोन में फ्री इनकमिंग कॉल्स का फायदा ले सकते हैं।
2 min read
Dec 07, 2018
incoming calls
1 रुपये से भी कम में लीजिए फ्री इनकमिंग का मज़ा और बिना टेंशन के कीजिए लंबी बातें

नई दिल्ली: हाल ही में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने Jio की वजह से लगातार हो रहे घाटे को कम करने के लिए नंबर पर फ्री इनकमिंग सर्विस को बंद कर दिया है जिसकी वजह से अब ग्राहकों को अपने नंबर पर मिनिमम रीचार्ज बैलेंस रखना बेहद जरूरी हो गया है और अगर ग्राहकों ने ऐसा नहीं किया तो आपका फोन नंबर बंद हो जाएगा और उसकी सारी सेवाएं रोक दी जाएंगी। अगर आप ऐसी किसी स्थिति से बचना चाहते हैं तो आपको अपने नंबर पर मिनिमम रीचार्ज करवाना ही पड़ेगा, तो ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप हर रोज एक रुपये से भी कम में अपने फोन में फ्री इनकमिंग कॉल्स का फायदा ले सकते हैं।

आपको बता दें कि ज्यादातर यूजर्स के पास इन दिनों एक से ज्यादा सिम कार्ड होते हैं। जिनमें से यूजर्स केवल एक सिम कार्ड का ही इस्तेमाल कॉलिंग और डाटा के लिए करते हैं। दूसरा सिम कार्ड का इस्तेमाल यूजर्स केवल इनकमिंग के लिए करते हैं और उसे रीचार्ज नहीं कराते हैं और इस वजह से कंपनी को काफी नुकसान होता है और इसी को देखते हुए कंपनियों ने मिनिमम बैलेंस पैक लॉन्च कर दिया है।

अगर, कोई भी यूजर अपने नंबर को 30 दिनों तक इन मिनिमम रिचार्ज पैक्स के साथ रिचार्ज नहीं कराते हैं तो उनके आउटगोइंग कॉल्स बंद कर दिए जाएंगे और 45 दिनों के बाद इनकमिंग कॉल्स भी बंद कर दिए जाएंगे। यह मिनिमम रीचार्ज सिर्फ उन्हीं लोगों को करवाना होता है जो अपने नंबर पर कोई भी रीचार्ज नहीं करवाते हैं और इन्हीं लोगों के नंबर बंद होने का ख़तरा रहेगा। नंबर बंद होने की समस्या से बचने के लिए आपको ये मिनिमम रीचार्ज करवाना होता है।

Airtel का 23 रुपये वाला रिचार्ज पैक

हाल ही में एयरटेल ने 23 रुपये वाला नया रिचार्ज पैक लॉन्च किया है जिसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। यानी आपको रोजाना 1 रुपये से भी कम खर्च में इनकमिंग कॉल्स का फायदा मिलता है। बता दें कि इस पैक में आपको और कोई फायदा नहीं मिलेगा लेकिन इसे रीचार्ज करवाने के बाद आपका फोन नंबर पहले की तरह ही चलता रहेगा।

Published on:
07 Dec 2018 09:55 am