मोबाइल

शाओमी के 5,999 रुपये वाले सबसे सस्ते स्मार्टफोन की आज सेल, यहां से खरीदें

स्मार्टफोन Redmi 7A की सेल 5,999 रुपये है फोन की शुरुआती कीमत 4,000 एमएएच की बैटरी मौजूद

less than 1 minute read
Redmi 7A की आज फ्लैश सेल, डिस्काउंट के साथ दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं फोन

नई दिल्ली:शाओमी स्मार्टफोन Redmi 7A आज भी फ्लैश सेल में उपलब्ध है। Redmi 7A को दो अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है। ग्राहक फोन को Flipkart और Mi.com से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं।रेडमी 7ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,999 रुपये और 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है।

स्पेसिफिकेशन

Redmi 7A में 5.45 इंच की एचडी डिस्प्ले है, जिसका रिज्योलूशन (720x1440 पिक्सल) है और आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को फोन ब्लू और मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे बेदतरीन फीचर्स दिए गए हैं।

Published on:
01 Aug 2019 11:10 am
Also Read
View All