मोबाइल

Redmi 8 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स, 12 अक्टूबर को पहली सेल

Xiaomi Redmi 8 भारत में लॉन्च ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल फोन 3GB रैम और 4GB रैम वेरिएंट में मौजूद

2 min read

नई दिल्ली: Xiaomi ने भारत में रेडमी 8 सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi 8 लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गयी है। इस हैंडसेट के पहले सेल का आयोजन 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा। Xiaomi Redmi 8 को ग्राहक ऑनलाइन साइट फ्लिपकार्ट और Mi.com से खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो SBI बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि Redmi 7 का अपग्रेड वर्जन रेडमी 8 है।

Xiaomi Redmi 8 Price

कंपनी ने स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 3GB रैम और 4GB रैम शामिल है। इन दोनों हैंडसेट्स की कीमत 7,999 रुपये और 8,999 रुपये रखी गयी है। Redmi 8 स्मार्टफोन को ग्राहक तीन कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं। स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ा भी सकते हैं। इसमें रूबी रेड, सफायर ब्लू और ओनेक्स ब्लैक कलर ऑप्शन शामिल हैं।

Redmi 8 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच का एचडी+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है , जिसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और हैंडसेट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर काम करता है। इसमें डुअल सिम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रेडमी 8 कैमरा

फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें पहला Sony IMX363 सेंसर व एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए 5000mah की बैटरी मौजूद। सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक और रियर में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VOLTE, Wifi, GPS/ A-GPS, इंफ्रारेड, वायरलेस FM रेडियो, 3.5MM हेडफोन जैक और USB TYPE-C पोर्ट जैसे दमदार फीचर्स मौजूद हैं।

Published on:
09 Oct 2019 01:01 pm
Also Read
View All