फोटोग्राफी के लिए रियर में डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 48-मेगापिक्सल और दूसरा वाइड एंगल 13-मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गयी है जो USB Type-C पोर्ट के साथ है। बता दें कि 8GB रैम व 128GB स्टोरेज के साथ 18W फास्ट चार्ज और 12GB रैम व 512 GB स्टोरेज के साथ 30W फास्ट चार्ज का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, WiFi-Direct, NFC, 3.5mm हैडफोन जैक और Bluetooth 5.0. सेंसर दिया गया है।