Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन लॉन्च Redmi K20 सीरीज में है पॉप-अप सेल्फी कैमरा फोन में पावर के लिए है 4,000 एमएएच की बैटरी
नई दिल्ली:Redmi K20 और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन को बींजिग में लॉन्च कर दिया गया है। ये दोनों स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फिलहाल भारत में इस स्मार्टफोन को कम लॉन्च किया जाएगा इसकी कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इस फोन को पेश किया जा सकता है।
Redmi K20 Pro
इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमत
इसमें 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज, 8जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल है। Redmi K20 Pro की कीमत क्रमश: 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये), 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) रखी गयी है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए बैक में तीन रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS और NFC सपोर्ट दिया गया है।
Redmi K20
इस हैंडसेट में Redmi K20 Pro जैसे ही फीचर्स है, लेकिन इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस फोन को 6जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6जीबी रैम व 128GBजीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है और इनकी कीमत क्रमश: 1,999 चीनी युआन (लगभग 20,200 रुपये) और 2,099 चीनी युआन (लगभग 21,200 रुपये) रखी गयी है।