मोबाइल

Redmi Note 7 और Note 7 Pro की सेल आज, मिलेंगे शानदार ऑफर्स

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की आज फ्लैश सेल ब्लैक, रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा स्मार्टफोन 1,120GB डेटा का मिलेगा लाभ

2 min read
Redmi Note 7 और Note 7 Pro की सेल आज, मिलेगा शानदार ऑफर्स

नई दिल्ली:redmi note 7 और Redmi Note 7 Pro आज फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। इन दोनों हैंडसेट को ग्राहक Flipkart और MI ऑनलाइन स्टोर से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। इन दोनों फोन के साथ कवर फ्री में मिलेगा। साथ ही कई लॉन्चिंग ऑफर भी मिलेगा। ग्राहक फोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

ऑफर्स

एयरटेल अपने यूजर्स को फोन खरीदने पर 100 पर्सेंट एक्सट्रा डेटा दे रहा है हालांकि ये ऑफर कुछ ही प्लान के लिए पेश किया है। जैसे- 249 रुपये के रिचार्ज पर 2GB के बजाय 4GB डेटा , 349 रुपये के रिचार्ज पर 3GB की जगह 6GB डेटा मिलेगा। यानी ग्राहकों को कुछ 1,120GB डेटा का लाभ मिलेगा। साथ ही नॉरटॉन एंटीवायरस और Airtel TV प्रीमियम का एक्सेस भी मिलेगा। वही Jio यूजर्स को डबल डाटा बेनिफिट्स मिलेगा। साथ ही 2,400 रुपये का कैशबैक वाउचर दिया जा रहा है।

Redmi Note 7

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है , जिसका रेजॉलूशन 1080x2340 पिक्सल है और डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन और बैक पैनल की सुरक्षा की लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन दिया गया है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और फोन ऐंड्रॉयड 9 पाई ओएस पर रन करता है। फोन में पावर देने के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गयी है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 7 में 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन के 3GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी गयी है।

Redmi Note 7 Pro

इस हैंडसेट में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरा दिया गया है। पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। फोन के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए रखी गयी है।

Published on:
03 Apr 2019 10:34 am
Also Read
View All