मोबाइल

Redmi Note 7 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए उपलब्ध

Redmi Note 7 Pro का 6GB Ram और 64GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च एयरटेल यूजर्स को 1120GB 4G डाटा मिलेगा Free

2 min read
Redmi Note 7 Pro का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कल होगी पहली सेल

नई दिल्ली:Redmi Note 7 Pro ने भारत में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने ऑनलाइट स्टोर Mi.comऔर Redmi India के ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके दी है। इस हैंडसेट की कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है और आज यानी बुधवार को नए वेरिएंट की सेल आयोजित की गयी है। ग्राहक फोन को दोपहर 12 बजे Mi.com और Flipkart से खरीद सकते हैं।

कंपनी नए वेरिएंट के साथ लॉन्चिंग ऑफर भी दे रही है। इसके तहत एयरटेल यूजर्स को 1120GB 4G डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। बता दें कि Redmi Note 7 Pro का 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 13,999 रुपये और 16,999 रुपये रखी गयी है।

इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड MIUI 10 पर काम करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया गया है। पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 4000Mah की बैटरी दी गयी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने के बाद 2 दिन तक फोन चला सकते हैं। Redmi Note 7 Pro में फिंगरप्रिंट सेंसर बैक में दिया गया है। फोन में 3.5mm का हैडफोन जैक दिया गया है।

Updated on:
03 Jul 2019 10:50 am
Published on:
02 Jul 2019 05:08 pm
Also Read
View All